कटनी – विजयराघवगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर विजयराघवगढ़ तहसील के पटवारी हल्का कुसमा के पटवारी गंगाराम भुमिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि मे गंगाराम को कानूनगो शाखा विजयराघवगढ़ में संलग्न किया गया है। निलंबन अविध में उन्हे शासन के निर्देशानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
अनुविभागीय अधिकारी श्री मंडलोई ने पटवारी गंगाराम भुमिया के विरूद्ध यह कार्यवाही 15 फरवरी को समीक्षा के दौरान पाया कि पटवारी गंगाराम समीक्षा बैठक में अनुपस्थित है। जब इनके हल्का के कार्यो की समीक्षा की गई तो 15 अनलिंक्ड खसरा एवं नक्शा के 129 मामले लंबित पाये गए। साथ ही हल्का कुसमा के अंतर्गत ई- के.वाय.सी, सी.एम. हेल्पलाइन भी अधिक मात्रा में लंबित पाये गए। इसके अलावा 15 फरवरी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस का जवाब भी गंगाराम द्वारा नहीं दिया गया। इस कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के विपरीत मानते हुए पटवारी गंगाराम को निलंबित किया गया है।
Jansampark Madhya Pradesh


