• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा लिंगा रोड चौराहा मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच

24 वाहनों से लिया गया 20500 रूपये का जुर्माना

by Manish Gautam Chiefeditor
February 15, 2024
in छिन्दवाडा
0
परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा लिंगा रोड चौराहा मार्ग में की गई वाहनों की सघन जाँच
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा आज लिंगा रोड चौराहा मार्ग पर वाहनों की सघन जाँच की गई जिसमें बिना एच.एस.आर.पी.नम्बर प्लेटों की जांच का कार्य प्रमुखता से कर कार्यवाही की गई । जांच के दौरान वाहनों की मिल रही लिखित शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को देखते हुए परिवहन जांच दल द्वारा सवारी बसों, ऑटो रिक्शा और सभी प्रकार के यात्री वाहनों सहित अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों की फिटनेस संबंधी बारीकी से जाँच की गई।
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि परिवहन जांच दल द्वारा वाहनों के सभी दस्तावेजों की जाँच की गई जिसमें वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, वाहन चालक के पास वाहन के अनुसार योग्य व वैध लाइसेंस की जाँच के साथ ही वाहनों में सुरक्षा संबंधी उपकरण जैसे अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन द्वार, वाहनों की परिस्थिति चलने योग्य है या नहीं आदि ऐसे सभी विन्दुओं पर सूक्ष्मता से जाँच की गईं तथा आने वाले समय में भी यह जांच निरंतर जारी रहेगी और जिस वाहन में कुछ विशेष खामियां पाई जाती हैं तो उन वाहनों की यथा स्थान सवारी खाली करवाकर उस सवारी वाहन का तत्काल फिटनेस निरस्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाहनों की चैकिंग के दौरान जिन वाहन संचालकों द्वारा मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन किया गया, ऐसे वाहनों पर तत्काल चालानी कार्यवाही करते हुये 24 वाहनों से 20500 रूपये का जुर्माना लिया गया । उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और आवासीय क्षेत्रों में नियमानुसार गति से वाहन चलाये जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को होने से रोका जा सके । साथ ही अन्य वाहन संचालकों को समझाईश दी गई कि अगर जिस वाहन संचालक की भविष्य में इस तरह की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो परिवहन अधिकारी द्वारा उन वाहनों का परमिट निरस्त करते हुए उन वाहनों की जप्ती की कार्यवाही भी की जायेगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्‍टर ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कृषि विश्‍वविद्यालय में किया स्‍थल निरीक्षण

कलेक्‍टर ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कृषि विश्‍वविद्यालय में किया स्‍थल निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d