• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न न्यायालयीन प्रकरणों एवं विभागीय योजनाओं में लायें प्रगति – कलेक्टर श्री प्रसाद

by Manish Gautam Chiefeditor
February 14, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न न्यायालयीन प्रकरणों एवं विभागीय योजनाओं में लायें प्रगति – कलेक्टर श्री प्रसाद
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता मे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक मे न्यायालयीन प्रकरणों, आयोग को प्राप्त शिकायतों सहित विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लानें के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिए। बैठक में जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेतावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

*आयोग एवं न्यायालीन प्रकरणों पर गंभीरता से करें कार्यवाही*

बैठक मे कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा महिला आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग, मानव अधिकार आयोग, मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग, महिला आयोग, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, लोकायुक्त, बाल संरक्षण आयोग की प्राप्त शिकायतों एवं उनपर विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन शीध्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस दौरान न्यायालयीन प्रकरणों एवं अवमानना प्रकरणों की समीक्षा की जाकर जिन प्रकरणों में जवाबदावा प्रस्तुत नहीं किया गया है उनमें जवाबदावा प्रस्तुत करनें हेतु निर्देशित किया गया।

*आयुष्मान कार्ड ई-के.वाय.सी में लाये गति*

आयुष्मान योजनांतर्गत नॉन आधार लिंक आयुष्मान कार्ड की हेतु कराये जा रहे ई-के.वाय.सी आधार लिंक कार्य की प्रगति के संबध में जिला पंचायत सी.ई.ओ श्री शिशिर गेमावत से चर्चा कर जिले की रेंक में सुधार लानें हेतु सी.एम.एच.ओ को कार्य में गति लानें के निर्देश दिए गए।

*दूधी परियोजना की समीक्षा*

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा दूधी परियोजना के निर्माण कार्य में आवश्यक वन भूमि के बदले वैकल्पिक वृक्षारोपण हेतु कटनी जिले की चिन्हित राजस्व भूमि को दूधी परियोजना के विरूद्ध आरक्षित भूमि को वन विभाग को हस्तांतरण किये जानें के संबंध में प्रकरणों की समीक्षा की जाकर लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

*मतदाता सूची में नाम जुडबाएं अधिकारी*

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए वन विभाग, उर्जा विभाग, खाद्य विभाग, वाणिज्य कर विभाग, जिला शिक्षा कार्यालय, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग, नापतौल विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को मतदान की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शीध्र मतदाता सूची में नाम जुडवानें हेतु निर्देशित किया। कर्मचारियों की जानकारी शीध्र प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मांस एवं खाद पदार्थो की जांच में गति लानें, खुले पडे अनुपयोगी नलकूपों की जानकारी प्रदाय किये जाने, नवनिर्मित कुआं से भटगवा मार्ग के घटिया निर्माण की लोक निर्माण एवं माईनिग विभाग से जांच करानें, ग्राम धपई प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में पेयजल की व्यवस्था करनें सहित मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण किये जाने के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को दिए।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
संगम घाट को स्वच्छ करने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान

संगम घाट को स्वच्छ करने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d