कटनी जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिले भर में प्रगतिरत निर्माणधीन निर्माण कार्यों को पूर्ण कराए जाने और केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को विकासखंड विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ ब्रतेश जैन ने ग्राम पंचायत संघवारा,खरखरी और रजरवारा नंबर दो का औचक निरीक्षण कर मनरेगा और पंद्रहवें वित्त के अंतर्गत चल रहे नाला गहरीकरण,सामुदायिक भवन, नवीन पंचायत भवन, सीपीटी, जनपद पंचायत स्तर से स्वीकृत ग्राम पंचायत भवन आदि निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। मनरेगा और पंद्रहवें वित्त मद से चल रहे कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाने के निर्देश निर्माण एजेंसी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को दिए। श्रमिकों से उनका हाल जाना। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।


