• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज के साथ चौथे संस्करण में वूमेन प्रेस्टीज अवॉर्ड 2024 के लिए इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप एसोसिएशन ने भी की सहभागिता* *नारी शक्ति एक नई पहल संस्था: समर्पित सेवा और परिश्रम की मिसाल*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 7, 2024
in कटनी
0
*नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज के साथ चौथे संस्करण में वूमेन प्रेस्टीज अवॉर्ड 2024 के लिए इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप एसोसिएशन ने भी की सहभागिता*  *नारी शक्ति एक नई पहल संस्था: समर्पित सेवा और परिश्रम की मिसाल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्यप्रदेश नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज के संयुक्त तत्वाधान में विगत तीन वर्षो से लगातार वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज के साथ इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप एसोसिएशन ने भी इस अवॉर्ड में गर्व से अपनी मेजबानी की है। आपको बता दें कि नई दिल्ली स्थित म्यांमार दूतावास में अब तक का सबसे बड़ा वूमेन प्रेस्टीज अवॉर्ड 2024 कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी उपलब्धियों और संघर्ष को पहचानना था। बता दें कि इस कार्यक्रम में म्यांमार के राजदूत मोई क्वाआंग, कोमोरोस संघ के मानद महावाणिज्य दूत-मानव संसाधन केएल गंजू और जैन आचार्य लोकेश मुनि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लायंस क्लब दिल्ली वेज के चार्टर अध्यक्ष लायन डॉ. गौरव गुप्ता, नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की संस्थापक एड. डॉ. नूपुर धमीजा योग्य प्राप्तकताओं को पुरस्कार प्रदान करने में विशिष्ट अतिथियों के साथ शामिल हुई। इस कार्यक्रम में एड. डॉ. नूपुर धमीजा नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की संस्थापक, अमन मलिक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, फॉर्मर जज, एओआर सुप्रीम कोर्ट, सतीश दण्डारे नव भारत टाइम्स, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, शैलेश शुक्ला मैनेजमेंट डायरेक्टर, प्रेसिडेंट किरन सिंह, लायसन ऑफिसर मीडिया सेल पूजा ज्योतिषी, मेन टीम मेम्बर शशिपाल सिंह उपस्थित रहे।

*121 महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मानित*

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन कि राष्ट्रीय अध्यक्षा एड. डा. नूपुर धमीजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज के द्वारा पूरे भारत से ऐसी 121 महिलाओं का चयन कर वुमेन प्रेस्टीज अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है जो अपना घर परिवार को संभालने के उपरांत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ अपना योगदान लगातार दे रही हैं उनके द्वारा आज के विषम परिस्थितियों महिलाओं का सामाजिक विकास एवं सकारात्मक समाज का निर्माण में शानदार योगदान दे रही हैं उन महिलाओं को वुमेन प्रेस्टीज अवार्ड 2024 से सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाने के साथ ही साथ समाज की अन्य महिलाओं को इसी तरह से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं, यह अवार्ड किसी भी महिला को संस्था के द्वारा पूरे जीवन में सिर्फ एक बार दिया जाता है। मंच के माध्यम से भारत, वियतनाम, रूस, म्यांमार और कोरिया, कर्नाटक, हैदराबाद, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित भारत भर के विभिन्न शहरों का प्रतिनिधित्व करने वाली, विविध पृष्ठभूमि और क्षेत्रों से आने वाली कुल 121 महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों जैसे उद्यमिता, एनजीओ कार्य, व्यवसाय, शिक्षण, पत्रकारिता, कूटनीति, फैशन, स्वास्थ्य देखभाल, कानूनी, परामर्श और आभूषण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उल्लेखनीय महिलाओं को उनके अनुकरणीय योगदान के लिए उन्हें वूमेन प्रेस्टीज अवॉर्ड 2024 से पुरस्कृत किया गया। जिसमें नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की टीम से मध्य प्रदेश के मंडला जिले से जिला संपर्क अधिकारी पूजा ज्योतिषी और सिंगरौली जिले से प्रेसिडेंट किरन सिंह का चयन हुआ है।

*उत्कृष्ट कार्यों के लिए संस्था की पूजा ज्योतिषी और किरन सिंह को मिला वूमेन प्रेस्टीज अवॉर्ड 2024*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/02/km_20240207-4_540p_30f_20240207_193949.mp4

नई दिल्ली स्थित म्यांमार दूतावास में नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की टीम से मध्य प्रदेश के मंडला जिले से जिला संपर्क अधिकारी पूजा ज्योतिषी और सिंगरौली जिले से प्रेसिडेंट किरन सिंह को वूमेन प्रेस्टीज अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। बता दें कि एड. डॉ. नूपुर धमीजा के मार्गदर्शन में किरन सिंह और पूजा ज्योतिषी जैसी संघर्षशील बेटियां महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने का कार्य कुशलता पूर्वक कर रही हैं। उक्त अवार्ड प्राप्ति के अवसर पर संस्था की संस्थापक डॉ. नूपुर धमीजा ने हर्ष व्यक्त करते हुए वुमेन प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित जिला संपर्क अधिकारी पूजा ज्योतिषी और सिंगरौली की प्रसीडेंट किरन सिंह के साथ-साथ पूरी मंडला और सिंगरौली जिले की टीम को बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

*नारी शक्ति संस्था: महिलाओं की आवाज का बनी ध्वनि*

नारी शक्ति संस्था ने महिलाओं की आत्मसम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखा है। इस संस्था के नाम पर चार विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि नारी शक्ति संस्था के संस्थापक नूपुर धमीजा ने इस संदेश को देश और विदेश में फैलाने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की है। उन्होंने इस संस्था को एक आवाज के रूप में स्थापित किया है, जो महिलाओं के हक की रक्षा करती है और उन्हें समर्थ बनाती है। नारी शक्ति संस्था ने अपने कार्यों से न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण क्रांति की भूमिका निभाई है। इस संस्था की पहचान अब विश्वस्तरीय हो चुकी है, और नारी सुरक्षा और समाज में समानता के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। नारी शक्ति संस्था के संस्थापिका नूपुर धमीजा ने इसे एक मिशन बनाया है कि महिलाओं को समाज में समानता और सुरक्षा की भावना मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था का उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देना। नारी शक्ति संस्था की कामयाबी का सबसे बड़ा कारण है उनका समर्पित कार्य और विश्वास कि महिलाओं को समाज में एक मान्यता और सम्मान के साथ जीने का हक होना चाहिए। एड. डॉ. नूपुर धमीजा ने बताया कि नारी शक्ति संस्था ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जागरूकता दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किया है और उन्हें न्याय के पथ पर गाइड किया है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन के बैनर तले बच्चियों, महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता, निःशुल्क मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण शिविर, गुड टच बैंड टच का जागरूकता अभियान, असहायों/जरूरतमंदों को ब्लड एवं कम्बल वितरण तथा निर्धन परिवार के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निशुल्क स्टेशनरी सामान एवं ऊलेन कपड़ों का वितरण कर लोगों के जीवन को रोशन करने का काम कर रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ढीमरखेड़ा एसडीएम ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही कई जगह जप्त हुआ अवैध सामान

ढीमरखेड़ा एसडीएम ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही कई जगह जप्त हुआ अवैध सामान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d