कटनी (06 फरवरी)- प्रत्येक मंगलवार को सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की सुनवाई कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा स्थानीय समाधान कार्यक्रम के माध्यम से की जाती है। मंगलवार को कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्थानीय समाधान में 78 शिकायतें लंबित पाये जाने पर लंबित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
देवगांव निवासी आवेदक श्याम महाराज द्वारा मीटर की रीडिंग गल्त लिये जाने के कारण बिजली का बिल ज्यादा आनें के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जे.ई. देवगांव को उपभोक्ता के बिल की जांच कर आवश्यक सुधार करनें के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल अंतर्गत कटनी निवासी निधि उरमलिया के दूसरे प्रसव पर योजना के प्रावधान के अनुसार भुगतान न होनें संबधी लंबित शिकायत सिहोरा जिला जबलपुर से संबंधित होने के कारण शिकायत को स्थानांतरित न किये जाने के संबंध में विलंब हेतु कौन दोषी है की जांच कर पालन प्रतिवेदन 03 दिवस में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश सीएमएचओ कटनी को दिये गये।
नगर निगम अंतर्गत रफी अहमद किदवई वार्ड निवासी संदीप सोनी की जागृति कॉलोनी में सडक एवं बिजली की व्यवस्था कराये जानें संबंधित लंबित शिकायत में शासन नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण किये जाने के निर्देश आयुक्त नगर निगम कटनी को दिये गये। समीक्षा के दौरान लोक शिक्षण विभाग अंतर्गत कटनी ब्रजमोहन एवं सुखदेव मिश्रा की सेवानिवृत्ति उपरांत अर्जित अवकाश के भुगतान किये जाने संबंधित लंबित शिकायत में शासन के नियमानुसार लंबित भुगतान कीकार्यवाही पूर्ण किये जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी कटनी को दिये गये।


