स्मार्टफोन पाकर छात्राओं के खिले चेहरे
कन्नौज । विद्यालय में विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किए गए। स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। 130 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किए गए। इंदरगढ़ के गौतम बुद्ध बालिका महाविद्यालय सहियापुर मे विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किए गए। काफी संख्या में विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे। उपस्थित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिए। स्मार्टफोन मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में उपस्थित आनंद सिंह बैस , देवव्रत सिंह तोमर , प्रबंधक अमित कुमार कुशवाह , हीरू राजावत , मुकेश , उदयभान , आशुतोष कुमार कुशवाह , पारुल , संदीप कुमार , राजवीर , मनोज कुमार , ऋषि सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक गढ़ मौजूद रहे।


