• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मोहन सरकार की कटर मशीन रेत के ओवर बॉडी डंपरों पर चली, ऐतिहासिक कार्यवाही से राजधानी तक मचा हड़कंप,कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में रेत के अवैध कारोबार पर चल रही प्रशासन की सख्त कार्यवाही.. वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
February 5, 2024
in नर्मदापुरम
0
मोहन सरकार की कटर मशीन रेत के ओवर बॉडी डंपरों पर चली, ऐतिहासिक कार्यवाही से राजधानी तक मचा हड़कंप,कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में रेत के अवैध कारोबार पर चल रही प्रशासन की सख्त कार्यवाही.. वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं,अपराधियों के खिलाफ जहां प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है, वहीं रेत के अवैध कारोबार को लेकर प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में रहने वाला नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर अब कड़ी कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके बाद से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार शाम को मोहन सरकार का रेत की ओवर बॉडी डंपरों पर कटर मशीन चली तो हड़कंप मच गया। कलेक्टर के निर्देशन में आरटीओ, ट्रैफिक और परिवहन विभाग सहित पुलिस टीम के संयुक्त नेतृत्व में

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0078.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240205-WA0077.mp4

रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार शाम को आरटीओ कार्यालय में पिछले दिनों रात्रि में छापामार करवाई के दौरान प्रशासन द्वारा पकड़े गए 7 डंपरों में ओवरलोड रेत के साथ डंपरों की ओवर बॉडी पाए जाने के मामले को मीडिया द्वारा संज्ञान में लाए जाने के बाद कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा गंभीरता से लिया गया है। सोमवार शाम को आरटीओ परिसर में जप्त खड़े किए गए पांच डंपरों पर आरटीओ निशा चौहान, जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान, केके परस्ते,खनिज आरक्षक हेमंत राज सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में डंपरों की ओवर बॉडी पर प्रशासन की कटर मशीन चली तो नर्मदापुरम से लेकर भोपाल तक हलचल मच गई। कारवाही को लेकर अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। बताया जाता है कि इस दौरान डंपरों के मालिक भी आरटीओ कार्यालय पहुंच गए और वह निवेदन करने लगे कि हम भोपाल में डंपर की ओवर बॉडी की कटिंग करवा लेंगे, आप हमें मोहलत दे दीजिए। इस दौरान जब बात नहीं बनी तो डंपर मालिकों ने कहा अन्य डंपर भी ओवर बॉडी चल रहे हैं, तब आरटीओ द्वारा कहा गया कि जांच के दौरान यदि ऐसे डंपर पाए गए तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आरटीओ निशा चौहान द्वारा बताया गया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन परिवहन को लेकर ट्रैफिक, आरटीओ और खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान पकड़े गए इन ओवर बॉडी डंपरों को नियम विपरीत पाए जाने पर कटर मशीन से काटा जा रहा है और नियम तोड़ने पर जुर्माना की कार्यवाही भी की जा रही हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार ओवर बॉडी पाई जायेगी तो कार्यवाही होगी। जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन पर रेत की अवैध उत्खनन परिवहन के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पिछले दिनों पकड़े गए डंपरों में ओवर लोड रेत पाए जाने के साथ ही ओवर बॉडी होने पर डंपरों की ओवर बॉडी को कटर मशीन से कटवाया जा रहा है। डंपरों में ओवरलोड रेत पाए जाने पर जुर्माना की कार्यवाही भी की जा रही है। वहीं प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद रेत माफियाओ सहित नियम विपरीत सड़कों पर दौड़ने वाले रेत के डंपर संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*विधायक बड़वारा ने की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा, अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति को चिन्हित कर लाभान्वित कराए जाने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश*  *जनपद अध्यक्ष, एसडीएम और जनपद सीईओ सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों की रही मौजूदगी*

*विधायक बड़वारा ने की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा, अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति को चिन्हित कर लाभान्वित कराए जाने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश* *जनपद अध्यक्ष, एसडीएम और जनपद सीईओ सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों की रही मौजूदगी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d