कटनी – मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 की परीक्षा हेतु जिले में 100 परीक्षा केन्द्र मण्डल द्वारा बनाये गये हैं। परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री एवं प्रश्न पत्रो का वितरण 1 फरवरी को विकासखंड बहोरीबंद, ढीमरखेडा, बडवारा एवं विजयराघवगढ़ के परीक्षा केन्द्रों एवं 2 फरवारी को विकास खंड कटनी एवं रीठी के परीक्षा केन्द्रो को प्रातः 10 बजे से स्थान समन्वयक केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी से किया जावेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्रो के संस्था प्रमुख, प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त तिथि एवं स्थान में जिम्मेदार कर्मचारी सहित दो ताले वाले पेटी दो भृत्य के सहित वितरण केन्द्र में उपस्थित होकर केन्द्राध्यक्ष के साथ प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाये प्राप्त करेगे। आपने अवगत कराया कि परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष वितरण केन्द्र में निर्धारित समयावधि में उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही मण्डल के नियम निर्देशो के तहत की की जावेगी।
Jansampark Madhya Pradesh
