• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदापुरम नगर का सघन भ्रमण कर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का किया अवलोकन,रैन बसेरों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें,महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं,सिवरेज लाइन में सड़क रेस्टोरेशन का काम समय पर पूरा कराएं,घाटों पर साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखे, नर्मदा जयंती की सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण की जाएं… वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
January 31, 2024
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना ने बुधवार को नर्मदापुरम नगर का सघन भ्रमण किया। उनके द्वारा विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने नेहरू पार्क , बस स्टैंड एवं सेठानी घाट स्थित रैन बसेरे, सेठानी घाट और सिवरेज लाइन के कामों का निरीक्षण किया। साथ ही नर्मदा जयंती की तैयारियों का भी जायजा लिया। कलेक्टर सुश्री मीना सबसे पहले नेहरू पार्क पहुंची, उन्होंने यहां लाइब्रेरी एवं व्यायाम शाला का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सीएमओ नर्मदापुरम को निर्देशित किय कि पार्क में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें एवं व्यायामशाला में पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाए।
कलेक्टर सुश्री मीना ने बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा में निरीक्षण के दौरान पलंग की चादरों को पलट कर देखा। उन्होंने गंदी चादरों को तुरंत बदलने के लिए सीएमओ नर्मदापुरम को निर्देशित किया। साथ ही धुलाई की भी उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेन बसेरा के महिला कक्ष में महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएं। कक्ष में महिला प्रतिनिधि तैनात करें। साथ ही यहां बिजली, पानी, साफ सफाई एवं रोशनी आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त रहें। जिससे की यहां रुकने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इस दौरान सुश्री मीना ने रेन बसेरा में ठहरे हुए यात्रियों से भी रेन बसेरा मैं मिलने वाली व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बस स्टैंड पर दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता देखी और दीनदयाल रसोई का बेहतर संचालन करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा सेठानी घाट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां संचलालित रेन बसेरा में भी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा वासियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सेठानी घाट पर बोट से नर्मदा तट के सभी घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती की सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण कराएं। जिन घाटों पर सफाई व्यवस्था पुख्ता नहीं है वहां एक से ज्यादा शिफ्ट में सफाई कर्मचारी की तैनाती कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240131-WA0063.mp4

इसके बाद कलेक्टर सुश्री मीना द्वारा जुमेंराती / राजा मोहल्ला क्षेत्र में पहुंचकर सीवरेज लाइन के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क रेस्टोरेशन का कार्य तुरंत पूर्ण किया जाए जिससे कि आवागमन बाधित न हो एवं संबंधित क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों को भी कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि रहवासी इलाकों का सीमांकन कर अवैध अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही भी की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीम आशीष पांडे, सीएमओ नर्मदापुरम नवनीत पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ गुर्जर, तहसीलदार देवशंकर धुर्वे, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री राजेश जैन सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d