कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर आम नागरिकों को सुलभता से ईवीएम एवं व्ही.व्ही पैट मशीन एवं मतदान की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करानें और मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित, प्रेरित एवं जागरूक करने हेतु कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र में ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन कर मतदाताओं को ईव्हीएम से मतदान करने प्रक्रिया बतायी जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम मंगलवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर के अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते की मौजूदगी में ईवीएम र्प्रदर्शन केन्द्र के माध्यम से कार्यालय में आने वाले नागरिकों को ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जाकर मतदाताओं से दिखावटी मतदान कराया जाकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई एवं अनिवार्यतः मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया गया।
