• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

माह की प्रथम तारीख को वेतन जारी करना सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
January 30, 2024
in मंडला
0
माह की प्रथम तारीख को वेतन जारी करना सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी कार्यालय प्रमुख प्रत्येक माह की पहली तारीख को अधीनस्थ हर स्तर के कर्मचारियों का वेतन जारी करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूर्ण कर लें। उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को भविष्य में सचेत रहने के निर्देश दिए। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित समस्त एसडीएम तथा सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि जिला स्तर के अधिकारी योजनाओं की विभागीय रूप से सतत समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का प्रयास करें। अधीनस्थ कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य स्वत्वों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी है। राजस्व महाभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामों में बी-1 वाचन की कार्यवाही पूर्ण करें। एसडीएम तथा तहसीलदार रेंडम आधार पर गावों का चयन कर समक्ष में भी बी-1 का वाचन कराएं। अविवादित नामांतरण के प्रकरणों का निराकरण तथा अभिलेख दुरूस्तीकरण की कार्यवाही को प्राथमिकता प्रदान करें। एसडीएम अपने अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करें। इस दौरान आरसीएमएस पर लंबित प्रकरणों तथा न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों के पालन प्रक्रिया की भी मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने जिले के रिजल्ट को बेहतर बनाने के लिए रेमेडियल क्लास के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. सिडाना ने कहा कि जिला चिकित्सालय में आईसीयू की मरम्मत का इस्टीमेट जल्द तैयार कर प्रस्तुत करें। हालोन परियोजना के कार्य की गति बढ़ाएं तथा हर सप्ताह प्रगति से अवगत कराएं। मध्यान्ह भोजन का उठाव समय पर पूर्ण कराएं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-6, 7 एवं 8 का शतप्रतिशत निराकरण करें। सभी अधिकारी, कर्मचारी अपना नाम जिले की मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने इस संबंध में कार्यालय प्रमुखों से प्रमाण पत्र लिए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया।

बेहतर काम करने वाली पंचायतें पुरूस्कृत होंगी

बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन अभियान के दौरान प्रत्येक बैगा को आधार कार्ड, आयुष्मान पंजीयन, ई-केवाईसी, जनधन खाता, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, वनाधिकार पट्टा, पात्रता पर्ची आदि से आच्छादित करें। उन्होंने विकासखंडवार समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान में बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को पुरूस्कृत किया जाएगा।

टीएल प्रकरणों का 7 दिवस में निराकरण करें

कलेक्टर डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी टीएल प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें। समय पर समुचित जवाब दर्ज कराएं। संबंधित कार्यालय प्रमुख समय सीमा प्रकरणों का 7 दिवस में अनिवार्य रूप से निराकरण की कार्यवाही करें। निर्धारित समयावधि मंउ निराकरण नहीं किए जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि खारिज किए जाने वाले प्रकरणों पर कारण तथा नियम का स्पष्ट उल्लेख करें।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नशामुक्ति के लिए 2 से 7 फरवरी तक चलाएं विशेष अभियान जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

नशामुक्ति के लिए 2 से 7 फरवरी तक चलाएं विशेष अभियान जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d