ज्ञानेंद्र इंदौरकर बिछुआ
हाई स्कूल बांसखेडा साजपानी हलाल मिडिल स्कूल जमतरा के 126 बच्चो ने जगंल में सफारी वाहन से भ्रमण कर बाघ के दर्शन किया।
-रविवार को कुंभपानी बफरजोन मे अनुभूति कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यकम का शुभांरभ अतिथियो के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्जना की गई तत्पश्चात् कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रातः नेचर ट्रेल विचरण एवं वनभ्रमण किया जिसमें बच्चों को वन एवं वन्यजीव का साक्षात्कार कराया गया एंव संरक्षण पर्यावरण एवं ईको पर्यटन विकास विभाग कि मशां के अनुरूप जगंल से सटे गाँव के स्कूली बच्चो की समझ विकसित करने का प्रयास किया गया बच्चों को जंगल के अंदर ट्रेकिंग पक्षी दर्शन वन्यप्राणियों पेड-पौधों की पहचान एवं महत्व को मास्टर ट्रेनर सजंय नामदेव.देव आशीष डेहरिया.शत्रुधन मरकाम द्वारा बताया गया।
दोपहर भोजन उपरांत क्विज प्रतियोगगिता, अनुभुति कार्यक्रम से संबंधित प्रश्नमंच कार्यकम का आयोजन किया गया जिसमें बासखेडा साजपानी हलाल माध्यमिक स्कूल जमतरा के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तदुपरान्त बच्चों को अतिथीयो के हस्ते पुरुस्कार वितरण किया गया पुरस्कार मे कपडे का थैला पानी बाटल जगंल से संबंधित लिटरेचर कैलेंडर स्कार्फ और कई सामग्री पाकर बच्चे मन ही मन खुश दिखाई दिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद बिछुआ के मुख्य कार्यपालन अधिकार एवं थाना प्रभारी खेलचन्द पटेल स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे, तथा वन एवं वन्यप्राणियों के विषयों में डि.एफ.ओ.रजनीश सिंह ने अपना उदबोधन दिया एवं उपस्थित विद्यार्थियों को वनसंरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा बच्चो को जानकारी दिया कि।जगंल मे आग नही लगाना है पेड के नीचे साडी बोरी फट्टी बिछाकर महुआ जमा करने पर वन विभाग 100रू तक के कीमत मे खरीदकर अच्छे दाम देगा इसी प्रकार से अनेको जानकारी से ग्रामीण बच्चो को रूबरू हुए बच्चो ने खेल के माध्यम से जगंल मे होने वाली गतिवीधी से अवगत हुए केेटवॅक बटर फ्लाई कि आक्रती बनाया ड्रोन से तस्वीर के भी मजे लिये।इसके पश्चात कार्यकम की समाप्ति की गई।अनुभूति कार्यक्रम में उप सचांलक रजनीश सिंह,सहायक सचांलक बी.पी.तिवारी.आर ओ मार्तण्ड सिंह मरावी, डॉ.दुर्गेश मराठा, डाॅ.प्रीयंका ठाकुर चिकित्सा अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक महेश कुमार उईके,सुखराम उईके,लाकेश बोबडे ,कन्हैयालाल धुर्वे,श्रीमति सारीका चौरासे,पवन सहरिया,अमितधुर्वे,नफीस खान, एवं विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षिकाएँ एवं वन परिक्षेत्र कुुभंपानी जमतरा के समस्त स्टॉफ सुरक्षा श्रमिक की उपस्थिति रही।


