कटनी 26 जनवरी- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर निगमाधक्ष मनीष पाठक ने नगर पालिक निगम कटनी के अमकुही स्थित बैराज पर किया ध्वजारोहण साथ ही सभी शहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गणतंत्र दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था इसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया और अपनाया गया था हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं हम उस देश के वासी हैं जिस देश में सभी धर्म को सम्मान दिया जाता है किसी के साथ भेदभाव नहीं होता हमारा भारत एकता और अखंडता का प्रतीक है ।
हम सबको 1947 में स्वतंत्रता मिली और हम यह दिवस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। ये देश की जीवन रेखा है, वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस 1950 हम सब की भाग्य रेखा है। हम सबके पहले के सभी वंदनीय महापुरुषों, बलिदानियों,वीर शहीदों के साथ साथ हम सभी का कुछ ना कुछ योगदान है। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि हम सभी को पक्ष-विपक्ष, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलकर साथ में काम करना है, और इसी से इस शहर की एक नई तस्वीर सामने आएगी और हम सब मिलकर शहर विकास को गति प्रदान करेंगे। इस मौके पर श्री शशिकांत तिवारी एमआईसी मेंबर, श्री सुधीर मिश्रा सहायक यंत्री,श्री महेंद्र उपाध्याय समयपाल,श्री मुरलीधर देववंशी सहित नगर पालिक निगम कटनी के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


