• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मध्य प्रदेश की जेलों में बंद 53 कैदी हुए रिहा गणतंत्र दिवस पर मिला तोहफा!

by Manish Gautam Chiefeditor
January 26, 2024
in भोपाल
0
मध्य प्रदेश की जेलों में बंद 53 कैदी हुए रिहा गणतंत्र दिवस पर मिला तोहफा!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्य प्रदेश की जेलों में बंद 53 कैदियों को गणतंत्र दिवस पर ख़ास तोहफा मिला है. इन कैदियों की आज रिहाई हो रही है. ये सभी प्रदेश के अलग-अलग जिले के जिलों में सजा काट रहे हैं.

इनकी रिहाई की खबर के बाद परिजन काफी खुश हैं. जबकि कटनी की जिला जेल में बंद कैदियों को सजा में 15 दिन की छूट मिल रही है.

ग्वालियर से 16 कैदी हुए रिहा

ग्वालियर के सेंट्रल जेल से आज 16 कैदियों की रिहाई हुई है. अच्छे आचरण के कारण सज़ा पूरी होने से पहले ही रिहा कर दिया गया. इन रिहा होने वाले कैदियों में एक एडवोकेट भी थे, जो शादी समारोह में हुए हर्ष फायर में एक व्यक्ति की मौत के मामले में 14 वर्ष से अधिक समय से कारावास भुगत रहे थे. जेल अधीक्षक विदित सरवैया ने बताया कि आजीवन कारावास की सज़ा भोग रहे 16 कैदी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा हो रहे हैं. ये लोग लगभग 14 साल की सज़ा काट चुके हैं. अच्छे चाल चलन के कारण इन्हें 6 साल की सज़ा से छूट मिली है और आज वे अपने घर लौट रहे हैं. इससे उनके परिवार में भी काफी खुशी है. सूचना मिलने पर परिजन तो रात से ही जेल के बाहर डेरा डाले हुए थे.

28 कैदी रिहा हो रहे हैं

रीवा के सेंट्रल जेल से 14 कैदियों की आज रिहाई होगी. ये सभी कैदी 302 के तहत सजा काट रहे थे. रीवा मे आज छोड़े गए 14 कैदियों में से 6 कैदी 40 साल से कम उम्र के थे, वही सबसे उम्र दराज कैदी हेमशाह 79 साल के थे. वहीं सबसे कम उम्र के संदीप मिश्रा केवल 36 साल के हैं.

भोपाल के सेंट्रल जेल से 28 कैदियों को रिहा किया जाएगा. ये सभी आजीवन सजा काट रहे थे. बता दें कि भोपाल की इस जेल से कुल 29 कैदियों को रिहा किया जाना था. इससे पहले उन्हें एक लाख रुपए का अर्थदंड भरना था. लेकिन एक कैदी ने अर्थदंड नहीं भरा, ऐसे में अब केवल 28 रिहा हो रहे हैं. रिहा होने वाले 12 कैदियों का अर्थदंड समाजसेवियों ने भरा है.

15 दिन की छूट की घोषणा

कटनी की जिला जेल में बंद कैदियों को सजा में 15 दिन की छूट की घोषणा जेल प्रशासन ने की है. जिसमें 101 सजायाफ्ता कैदियों में से 80 कैदियों को 15 दिन की सजा में छूट दी जाएगी, जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिला जेल में ध्वजारोहण कर मनाया गया और जेल के अंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.इसके अलावा जेल में बंद 80 सजायाफ्ता बंदियों की सजा को 15 दिन की माफी की गई है. वर्तमान में 101 सजायाफ्ता बन्दी जिला जेल में है. बता दें कि जेल में बंद कैदियों के आचरण को देखते हुए उनकी सजा में जेल प्रशासन द्वारा छूट देने का प्रावधान है.

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर, एस.पी. ने शहीद शौर्य स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर, एस.पी. ने शहीद शौर्य स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.