जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत मुख्य द्वार पर प्राचार्य महोदय द्वारा परंपरागत विधि से पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा विश्वकर्मा एवं श्रीमती प्रभांशु चमड़िया रहीं ।
अतिथियों ने प्राचार्य महोदय के साथ अमर जवान स्मारक पर पुष्प हार अर्पित कर देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी।
प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने ध्वजारोहण किया।
तत्पश्चात मंच पर स्वागत गीत के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ हुआ।
कक्षा चौथी से 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत गया गया जो बड़ा सुमधुर बन पड़ा।
विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में देशभक्तों को याद किया एवं गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। रिदमिक एक्सरसाइज नर्सरी व एलजी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तथा छत्तीसगढ़िया लोक नृत्य कक्षा यूकेजी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कक्षा नवी की छात्रा चाहत मोटवानी ने अंग्रेजी में एवं आठवीं की छात्रा प्रीति कुमारी ने हिंदी में गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये ।
कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।
इसी तरह कक्षा तीसरी के छात्रों द्वारा कंधे से मिलते हैं कंधे देशभक्ति गीत पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
कक्षा चौथी के बच्चों ने देशभक्ति से भरा एवं पर्यावरण सुरक्षा पर नाटक की प्रस्तुति दी।
कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।
इसी अवसर पर विद्यालय की पत्रिका एलकमि का प्रकाशन भी किया गया ।
थीम डांस कक्षा छठी एवं सातवीं के बच्चों की अत्यंत सुंदर प्रस्तुति थी।
जिस पर दर्शकों की तालियां गड़गड़ा उठीं ।
मंच संचालन श्रीमती जिल्पा अब्राहम ने कक्षा नवमी के बच्चों धीर कलवानी एवं अन्वी कुर्मी के साथ किया ।
शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुए।



