आज दिनांक 22.01.24 को श्री तुषारकांत विधार्थी पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज द्वारा थाना स्लीमनाबाद, थाना कोतवाली एवम थाना माधवनगर का औचक निरीक्षण/भ्रमण किया गया।
थाना स्लीमनाबाद निरीक्षण/भ्रमण दौरान थाना पर श्री अखिलेश गौर एस.डी.ओ.पी. स्लीमनाबाद , थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया एवं थाना का स्टाफ उपस्थित रहा ।
इसी प्रकार थाना कोतवाली एवम थाना माधवनगर के निरीक्षण/भ्रमण दौरान श्री अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी, श्री मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, श्रीमती ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी, निरीक्षक आशीष शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक मनोज गुप्ता थाना प्रभारी माधवनगर, रक्षित निरीक्षक कटनी संध्या ठाकुर, निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी कुठला, उप निरीक्षक नीरज दुबे थाना प्रभारी एनकेजे, उप निरीक्षक नवीन नामदेव थाना प्रभारी रंगनाथनगर एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा थाना भवन, आवास भवन एवं थाने के अपराध रजिस्टर , व्ही सी एन बी , एम एल सी रजिस्टर, शिकायत आदि का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस स्टाफ से परेशानियो के सबंध मे पूछा गया एवं पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था एवं रिकार्ड संधारण के सबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।


