हरदा
प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 21 जनवरी को हरदा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहटगांव व बड़वानी आयेंगे। इस दौरान कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ शनिवार शाम को रहटगांव व बड़वानी का दौरा कर वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया और अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर गर्ग ने रहटगांव में बनाये गये हेलीपेड के आसपास मजबूत बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिये। उन्होने बड़वानी के कार्यक्रम में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में भी उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रहटगांव व बड़वानी में वाहन पार्किंग व्यवस्था तथा बड़वानी के कार्यक्रम में अतिथियों व ग्रामीणों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


