महापौर प्रीति सूरी, निगम आयुक्त विनोद शुक्ला के आदेशानुसार एक अनोखी पहल कटनी में देखने मिली जिसे लोगों की सराहना मिल रही है।
दरअसल निर्देश के बाद आज स्कूल कालेज में छात्रों ने भगवान श्री राम से जुड़ी आकृतियों को स्कूलों की दीवालों पर उकेरा इसे देख कर किसी का भी मन प्रफुल्लित हो जाये।
महापौर प्रीति सूरी ने बताया कि आज रविन्द्र राव विद्यायल, साधुराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केसीएस कन्या स्कूल व शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज वाल पेंटिग की गई। जिसमे रामजी के जीवंत की छवि उकेरी गई। 22 जनवरी तक ऐसे कार्यक्रमों को चलाया जाएगा।