रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में “मेरा गांव मेरी अयोध्या” अभियान अंतर्गत परामर्शदाता प्रिंस बेलवंशी के मार्गदर्शन में ग्राम मर काढाना में प्रभात फेरी तथा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से 22 तारीख को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही मंदिरो की साफ सफाई और साज सजावट की गई। 22 जनवरी को ग्राम में रामायण पाठ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिसमे समस्त नवांकुर संस्थाएं परामर्शदाता एवं समस्त बीएसडब्ल्यू तथा एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी आमंत्रित रहेगें। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम के द्वारा समस्त जिले में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत 12 तारीख से 22 तारीख तक मेरा गांव मेरी अयोध्या अभियान अंतर्गत मंदिर परिसरों में साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत के निर्देश पर सभी सातों विकास खंड में चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति, विभिन्न सामाजिक संगठन,धार्मिक संगठन, सीएमसीएलडीपी छात्रों के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।


