सिवनी। जिले के कुरई थाना क्षेत्र के सुकतरा-बादलपार रोड़ पर विजयपानी (घाटकोहका) निवासी बड़े प्रतिष्ठित व्यापारी संजय गुप्ता के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र अमन गुप्ता ने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी कर ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय गुप्ता जिनका किराना जनरल स्टोर व अन्य व्यापार का धंधा है इनके एक बेटा अमन व एक छोटी बेटी है। परिवार के लोग गोपालगंज में भी निवास करते हैं। बेटा अमन मुंबई में आईसीआईसीआई बैंक में जॉब करता था जहां अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को मुंबई में खुदकुशी कर ली। पुत्र की मौत की खबर पाते ही परिवारजन गहरे सदमे में है। वही परिजन मंगलवार की शाम को मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
इस मामले में ग्रामवासियों ने बताया कि संजय गुप्ता अत्यंत व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं और उनका बड़ा व्यवसाय भी है। खेती किसानी सहित वे संपन्न है। वही पुत्र भी काफी सीधा-साधा था। बच्चे अक्सर बाहर रहकर पढ़ाई करते थे। और अमन वही नौकरी कर रहा था। बच्चे त्यौहार व अन्य विशेष कार्य में गांव जरूर आते थे लेकिन मंगलवार को अमन की मौत की खबर जैसे ही गांव वालों को लगी गांव के लोगो को भरोसा नहीं हो रहा मगर लोग गहरे सदमे में भी हैं कि होनहार अमन ऐसा कदम नहीं उठा सकता
सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट ✍️