रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में दिनांक 17 जनवरी से लेकर 22 को अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में वृहद साफ सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस वृहद साफ सफाई में महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर को साफ स्वच्छ किया गया।
शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 17 जनवरी से 22 जनवरी तक महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस श्रृंखला में बृहद साफ सफाई , भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग,राम राज्य पर भाषण , निबंध लेखन एवं प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाना है।
इस बृहद साफ सफाई अभियान में डॉ पुष्पा दुबे, डॉ श्रुति गोखले, डॉ आर बी शाह, डॉ वैशाली लाल, डॉ कीर्ति दीक्षित, डॉ अनिल रजक, श्रीमती विमला कदम ,श्री रघुवीर सिंह राजपूत महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।


