• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नगर पालिका प्रशासन की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर के बाजू से दो दुकानों का हटाया अतिक्रमण तो अब पार्षद को मिलने लगी है धमकियां ! सीएम हेल्पलाइन में शिकायत सहित राजस्व न्यायालय के आदेश पर अयूब खान का अतिक्रमण दो दिन पहले ही भारी बवाल के बीच हटाया था तब से ही क्षेत्र का गरमाया हुआ है माहौल…वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
January 14, 2024
in नर्मदापुरम
0
नगर पालिका प्रशासन की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर के बाजू से दो दुकानों का हटाया अतिक्रमण तो अब पार्षद को मिलने लगी है धमकियां ! सीएम हेल्पलाइन में शिकायत सहित राजस्व न्यायालय के आदेश पर अयूब खान का अतिक्रमण दो दिन पहले ही भारी बवाल के बीच हटाया था तब से ही क्षेत्र का गरमाया हुआ है माहौल…वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में इन दिनों सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम निरंतर शहर में अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्यवाही कर रही है। निरन्तर हो रहे अतिक्रमण को लेकर रहवासियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन तक में शिकायतें पहुंच रही हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के मालाखेड़ी वार्ड क्रमांक 11 का सामने आया है। जहां पर मंदिर के बाजू से किए गए बेजा अतिक्रमण की शिकायत रहवासियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन सहित आवेदक द्वारा राजस्व न्यायालय में चल रहे प्रकरण पर दिए गए आदेश के तहत नगर पालिका प्रशासन, राजस्व और

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240114-WA0016.mp4

पुलिस के सहयोग से जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की मुहिम के उपरांत शनिवार को वार्ड 11 के पार्षद गणेश बावरिया के निवास पर जाकर अतिक्रमणकारी और उसके साथियों द्वारा धमकी दिए जाने से मामला भी गर्मा गया है। पार्षद और उसके भाई को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने की धमकी भी दी गई है। अवगत हो कि वार्ड 11 मालाखेड़ी में किए गए बेजा कब्जा को लेकर आवेदक कपिल ठाकुर निवासी मीनाक्षी भवन नर्मदापुरम द्वारा राजस्व न्यायालय में अनावेदक अयूब खान वल्द इस्माइल खान निवासी विश्वकर्मा मंदिर के पास मालाखेड़ी के खिलाफ आवेदन प्रस्तुत कर अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की गई थी। जिस पर राजस्व न्यायालय द्वारा आदेश पारित करते हुए 720 वर्गफीट का टीन शेड सहित 6240 वर्ग फीट पर ईट, गिट्टी, रेत ,लोहा से किए गए अनाधिकृत कब्जे से बेदखल का आदेश पारित कर अनावेदक को उक्त अतिक्रमण को तीन दिवस में के भीतर हटाकर न्यायालय को सूचित करने का दिशा निर्देश दिया गया था। ऐसा न करने की स्थिति में अनावेदक के विरुद्ध सिविल जेल की कार्यवाही की जाकर शासकीय एजेंसी के माध्यम से अनाधिकृत कब्जा हटाए जाने के निर्देश भी दिए गए थे। आदेश के पालन में नर्मदापुरम सीएमओ द्वारा 10 जनवरी को अयूब खान मालाखेड़ी निवासी नर्मदापुरम को नोटिस जारी कर उक्त अतिक्रमण को 24 घंटे के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए थे। परंतु अतिक्रमणकारी द्वारा बेजा कब्जा नहीं हटाए जाने पर नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण दस्ता दल सहित राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ अगले दिन पहुंचा और जेसीबी से भारी बवाल के बीच शटर लगी टीनशेड नुमा दुकान का अतिक्रमण को हटाया गया। तहसीलदार देवशंकर धुर्वे ने बताया कि राजस्व न्यायालय के प्रकरण के आदेश के तारतम्य में उक्त अतिक्रमण को हटाया गया है। जिसमें नगर पालिका प्रशासन की टीम ने राजस्व, पुलिस विभाग की टीम की सहयोग से सयुक्त कार्यवाही के तहत अतिक्रमण हटाया है। नगर पालिका के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि मालाखेड़ी में अयूब खान के बेजा कब्जे को शासन के दिशा निर्देश पर हटाया गया है। सीएम हेल्प लाइन में भी शिकयत हुई थी,नगर पालिका ने पहले नोटिस जारी किया था, परन्तु तब भी कब्जा नही हटाया गया। जिसके उपरांत नगर पालिका प्रशासन,राजस्व, पुलिस विभाग के सहयोग से वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में अतिक्रमण को हटाया गया है। कारवाही के दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा परंतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दो शटर का टीनशेड वाला उक्त कब्जा हटा दिया गया है। इस प्रकरण में वार्ड 11 के पार्षद गणेश बावरिया ने बताया कि हमारे वार्ड में विश्वकर्मा मंदिर के बाजू से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया है। जिसको लेकर अतिक्रमणकारी अयूब खान और उसके साथी मुझसे दुश्मनी रखने लगे है। बेजा कब्जा को लेकर आवेदक कपिल ठाकुर द्वारा राजस्व में आवेदन दिया गया था। कल घर आकर मुझे धमकी भी दी गई है कि मुझे और मेरे भाई को ट्रैक्टर ट्राली से चढ़कर कुचल देंगे, जिससे मेरा पूरा परिवार डर और दहशत में है,यह लोग काफी रसूखदार भी हैं। जिसको लेकर मेरे द्वारा मेरी और मेरे परिवारजन की सुरक्षा की मांग की गई ही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जनवासा में भागवत कथा का हुआ समापन,कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जनवासा में भागवत कथा का हुआ समापन,कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d