आज स्वामी विवेकानंद जयंती है, को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आज प्रदेश के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।
कटनी जिले के रीठी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को युवा दिवस के रुप में मनाया गया इस अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षक भी शामिल रहे, आयोजित युवा दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रुप से सूर्य नमस्कार व योग किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के संदेश से किया गया।साथ ही योग व प्राणायाम के फायदे के बारे में जानकारी दी ।
हरिशंकर बेन


