सँवादाता- महेन्द्र शर्मा
डोंगरगढ-छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ राज्य लोधी समाज का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 14 जनवरी को पथरिया ,जिला मुंगेली में आयोजित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री अरूण साव व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होगे, कार्यक्रम के अध्यक्षता लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एटा उत्तर प्रदेश के विधायक विपिन कुमार वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष पाण्डेय सांसद, धर्म लाल कौशिक विधायक,पुन्नू लाल मोहले विधायक,धर्मजीत सिंह विधायक, यशोदा वर्मा विधायक, भावना बोहरा विधायक, ईश्वर साहू विधायक,कोमल जंघेल पूर्व विधानसभा, गिरवर जंघेल पूर्व, कमलेश्वर वर्मा पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज भरत वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पंचायत, आदि होंगें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी पदाधिकारी जिला, सर्किल, प्रधान, पंच अपने अपने क्षेत्रों में बैठकर तैयारी में जुट गए हैं । इस अवसर पर समाज के प्रमुख जन ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री घनश्याम कौशिक, संगठन मंत्री जीवन कौशिक, कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, अंकेक्षक विमल पटेल, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष उत्तम जंघेल,जिलाध्यक्ष कबीरधाम जयप्रकाश कौशिक,दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाऊ राम जंघेल, मुंगेली जिला अध्यक्ष जगदीश वर्मा,बिलासपुर के जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा,रायपुर के जिलाध्यक्ष अधीन जंघेल,साजा जिला अध्यक्ष गोविंद पटेल के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के सभी पदाधिकारियों ने अपील की है।


