कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत जिले में भारिया हितग्राहियों को विभिन्न चिन्हांकित शासकीय योजनाओं में सैचुरेट करने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अभी तक भारिया जनजाति के 197 हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है ।
भारिया जनजाति के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभान्वित करने के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती स्मृति खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 204 भारिया हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है जिसमें से अभी तक 197 हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है जिसमें आज के 90 हितग्राही शामिल हैं । उन्होंने ने बताया कि भारिया हितग्राहियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित किये जाने का कार्य निरंतर जारी है ।


