कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत जिले में भारिया हितग्राहियों को विभिन्न चिन्हांकित शासकीय योजनाओं में सैचुरेट करने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में राशन कार्ड बनाने के अंतर्गत अभी तक भारिया जनजाति के 353 हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं ।
भारिया जनजाति के हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाये जाने के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुजूर ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के अंतर्गत 382 भारिया हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है जिसमें से अभी तक 353 हितग्राहियों का पंजीयन किया जा चुका है । उन्होंने ने बताया कि भारिया हितग्राहियों के राशन कार्ड बनाने का कार्य निरंतर जारी है ।


