• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

*जनपद ढीमरखेड़ा की अभिनव पहल, दिव्यांग जनों को उपलब्ध होगा निः शुल्क भोजन* *अनूठा और सराहनीय कार्य करने वाली संभवतः प्रदेश की पहली जनपद*

by Manish Gautam Chiefeditor
January 10, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
*जनपद ढीमरखेड़ा की अभिनव पहल, दिव्यांग जनों को उपलब्ध होगा निः शुल्क भोजन*  *अनूठा और सराहनीय कार्य करने वाली संभवतः प्रदेश की पहली जनपद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर राजेंद्र चौरसिया

कटनी (10 जनवरी)- शासकीय कार्य से आए हुए दिव्यांग जनों को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा कार्यालय में निःशुल्क  स्वादिष्ट, ताजा गरमागरम  और पौष्टिक भोजन परोसकर खिलाया जाएगा। इस अभिनव पहल की शुरुआत जिला कटनी के दूरस्थ विकासखंड ढीमरखेड़ा की क्षेत्रीय शहडोल की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा प्रथम दिन शुरुआत करते हुए दिव्यांगों को कूपन प्रदाय कर की गई। जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेंद्र कोरी द्वारा की गई यह पहल संभवतः प्रदेश स्तर की पहली जनपद है, जहां विभागीय योजनाओं के लाभ हेतु शासकीय कार्य से आए हुए दिव्यांग जनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद सीईओ श्री कोरी ने बताया कि दिव्यांगों को कार्यालय में कूपन प्रदान किया जाकर रजिस्टर संधारित किया जाएगा जिसमें आने वाले दिव्यांगों का विवरण अंकित होगा। इस हेतु जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के दो अधिकारी कर्मचारियों अनिल कोल और विनोद मेहर को दायित्व सौंपा गया है जिनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाकर निशुल्क भोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी ली जा सकेगी। सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बुधवार को ढीमरखेड़ा प्रवास के दौरान सांसद प्रतिनिधि श्री पद्मेश गौतम जनपद अध्यक्ष श्री मति सुनीता सुशील दुबे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिव्यांगों हेतु निशुल्क भोजन व्यवस्था की शुरुआत करते हुए पोंडी कलां बी से आए हुए दिव्यांगों इंद्रपाल आकाश और अनुरुद्ध को कूपन प्रदाय किए। दिव्यांगों ने भोजन कर हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जताई और इस अनूठी पहल का स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों ने की सराहना*
जनपद सीईओ श्री कोरी द्वारा  शासकीय कार्य से आने वाले दिव्यांगों हेतु निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की अनूठी पहल की जनप्रतिनिधियों ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया।
*इनकी रही मौजूदगी*
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, बृजेंद्र प्रताप सिंह,हर्ष द्विवेदी, प्रकाश बागरी ,अनिल बागरी,आंनद उसरहटे, एपीओ मनरेगा अजीत सिंह, दीपक राहंगडाले,के पी परोहा, जमन सिंह राजपूत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
22 जनवरी : सरकारी कर्मचारियों के लिए हुआ बड़ा ऐलान, भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लिया गया फैसला

22 जनवरी : सरकारी कर्मचारियों के लिए हुआ बड़ा ऐलान, भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लिया गया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d