रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशानुसार आरटीओ श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर तथा इटारसी मार्ग पर यात्री वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमे बसों, मैजिक, ऑटो के दस्तावेजों की जांच के अलावा अग्निशमन, मेडिकल बॉक्स के साथ ही यात्रियों की सुविधाओ के लिए तय मानकों को भी जांचा गया तथा कमी पाए गए वाहनों पर चालानी तथा जप्ती की कार्यवाही की गई। 75 वाहनों को जांच में 12 वाहनों पर 25000 की चालानी कार्यवाही की गई तथा अन्य 6 ऑटो के दस्तावेज पूर्ण न होने पर उन्हें जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया। उड़नदस्ता जांच दल द्वारा एक मालवाहक ट्रक ओवरलोड पाए जाने पर ट्रक पर चालानी कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान ने बताया कि आरटीओ जांच दल द्वारा यात्री वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी, जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें ।


