रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। इंडियन ऑयल के निर्देशन में गरिमा गैस सर्विस (एजेंसी) हाउसिंग बोर्ड, हरियाली चौक के पास,नर्मदापुरम द्वारा कार्यालय में उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एजेंसी संचालक आरपी गोले द्वारा उपभोक्ताओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गरिमा गैस सर्विस से जुड़े हुए उपभोक्ता डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा कैथवास को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गरिमा गैस सर्विस संचालक आरपी गोले,अनिल मालवीय, अविनाश बावरिया, राजेश चौरे सहित स्टाफ ने एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं को भी उपभोक्ता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि गरिमा गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया जाता है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल ने कहा कि गरिमा गैस सर्विस द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। गैस सिलेंडर में कोई समस्या होने पर सूचना पर त्वरित निराकरण भी होता है। सामाजिक कार्यकर्ता सीमा कैथवास ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारियों का व्यवहार भी बहुत अच्छा रहता है। उपभोक्ताओं के साथ सामंजस्य से उनकी समस्याओं का निराकरण होता है और एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान की जाती है। माताओं बहनों के लिए शासन के योजनाओं का भी संचालन समन्वय से किया जाता है। एजेंसी संचालक श्री गोलियां ने बताया कि वे करीब 30 वर्षों से नर्मदापुरम वासियों को गैस की सुविधा व सेवा प्रदान कर रहे है। अवगत हो की गरिमा गैस सर्विस द्वारा नर्मदापुरम एवं इटारसी सहित ग्रामीण अंचलों में करीब 25 से 30 हज़ार उपभोक्ताओं को सर्विस प्रदान की जा रही है। यह एजेंसी 1994 से निरंतर गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। वर्तमान में अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग सुविधा के माध्यम से समय सीमा में गैस सिलेंडर कर्मचारियों द्वारा घर पहुंच सुविधा प्रदान की जा रही है।


