• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहा बदलाव –

सांसद श्री शर्मा सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा हुए ग्राम पंचायत पडुआ की विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल

by Manish Gautam Chiefeditor
January 8, 2024
in कटनी
0
प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना यात्रा का मुख्य उद्देश्य  सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहा बदलाव –
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी

केंद्र शासन की योजनाओं का प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा की श्रंखला में सोमवार को खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मुख्यात्थ्यि में पडुआ ग्राम मे हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तेलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।

            पडुआ में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के सीधे प्रसारण को वर्चुअली देखा और सुना। संासद श्री सांसाद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने मे सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

            इस दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडे, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी , कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, एस.पी अभिजीत कुमार रंजन, डी.एफ.ओ गौरव शर्मा, जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, मृदुल मिश्रा सरपंच राजेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं हितग्राही मौजूद रहे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पडुआ में आयोजित किये गये शिविर को संबोधित करते हुये संासद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्र एवं राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचे इसी मकसद से ये विकसित भारत संकल्प यात्रा कटनी जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगाये जा रहे हैं। इस प्रकार की यात्रा पहले कभी नहीं निकाली गई। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। केन्द्र और राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही है। उन्होंने नागरिकों से इन शिविरों में शामिल होने तथा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। सांसद ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्धेश्य उनके पास तक पहुंचना है जो अब तक योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना और आयुष्मान कार्ड सहित प्रधानसमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। 

विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। इस यात्रा में चलाई जा रही गाड़ी हर ग्राम तक पहुंच रही हैं और जो पात्र परिवार किसी कारणों से वंचित रह गए हैं, वह विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले सकेगें। विधायक श्री जायसवाल ने आमजन से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने आग्रह किया। साथ ही अधिकारियों से शिविर में आए आवेदनों का निराकरण करने निर्देशित किया तथा अधिकारियों को तय समय सीमा में निराकरण के निर्देश हैं।

     सांसद ने यहां पडुआ में लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया। शिविर में प्रचार रथ के माध्यम से लघु फिल्म प्रदर्शित कर नवाचारी योजनाओं से देश में हुये विकास से नागरिकों को अवगत भी कराया गया। शिविरों में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही राम किशोर आदिवासी ने मेरी कहानी -मेरी जुबानी सुनाई

विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार 8 जनवरी को जिले की जनपद पंचायत बड़वारा की की ग्राम पंचायत पनसोखर व परसेल, जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत तमुरिया व ककरेहटा, जनपद पंचायत ढीमरखेडा की ग्राम पंचायत कछारगांव व छोटा, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पडुआ, जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत सिमरा कला व खम्हरिया-1 और जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत मोहास व सिनगौडी पहुंची।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सांसद श्री शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न  विकास एवं निर्माण कार्याे की हुई समीक्षा  कटनी के सुव्यवस्थित विकास के लिए रिंग रोड की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

सांसद श्री शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न विकास एवं निर्माण कार्याे की हुई समीक्षा कटनी के सुव्यवस्थित विकास के लिए रिंग रोड की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d