कटनी।नगर पालिक निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में कटनी को ओडीएफ डबल प्लस का दर्जा मिला है।
महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि भारत सरकार के शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय ने नगर पालिक निगम कटनी को विगत दिवस ओडीएफ डबल प्लस का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम की यह उपलब्धि निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन एवं कटनी के नागरिकों के साझा अथक प्रयासों से हासिल हुआ है। महापौर ने कहा कि कटनी शहर पहले से ही थ्री स्तर शहर भी घोषित हैं। ओ.डी. एफ. डबल प्लस और 3 स्टार रेटिंग के परिणाम में शहर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हमें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा है ।


