*नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट*
शाम को कुछ लोग दादा महाराज से नरसिंहपुर की ओर ऑटो से नरसिंहपुर की ओर आ रहे थे, उसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रेक्टर, ट्राली द्वारा उनको टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार एक महिला एवं तीन बच्चे घायल हो गये। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार, शासकीय कार्य उपरान्त जबलपुर से नरसिंहपुर आ रहे थे जिन्होने घटना स्थल पर भीड देखकर अपने वाहन को रोककर जानकारी ली गयी एवं घायलों को देखा एम्वूलेन्स को आने में देरी को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा स्वयं घायलों को अपने शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुचया गया जिससे घायलों का समय पर इलाज हो सका।
*अज्ञात ट्रेक्टर, ट्राली की पतासाजी हेतु टीमें रवाना :-* गलत दिशा से ट्रेक्टर, ट्राली चलाकर दुर्घटना घटित करने वाले चालक की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये विशेष टीमों का गठन किया गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।


