कटनी जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र के महानदी के संगम घाट,नया नौआ , पुराना नौआ घाट और बंदर कूदनी घाट में धनलक्ष्मी कंपनी के कर्मचारी बंदूक की दम पर अवैध रेत उत्खनन कर रहे है। रात्रि में संगम घाट से लाई जा रही अवैध रेत के वाहनों को ग्रामीणों ने रोक लिया। कंपनी के हथियारों से लैस कर्मचारी ग्रामीणों से विवाद करने लगे।
ग्रामीणों का कहना है की बंदूक की नोक पर प्रशासन की नाक के नीचे अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। खनिज विभाग और पुलिस के संरक्षण में राजस्व का चूना सरकार को जमकर लगाए जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन रोकने पर हथियारों से लैस कर्मचारी मारपीट करने लगते हैं।


