कटनी – जिला आयुष अधिकारी डॉ. रितु द्विवेदी के निर्देशन में हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर खरखरी, खितौली, भुड़सा, गणेशपुर, देवराकला, कारीतलाई, गैरतलाई, खम्हरिया, देवगांव, चरगंवा, मुरवारी एवं रैपुरा मे आशा कार्यकर्ताओं के उन्मुखीकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला आयुष अधिकारी, ए.एम.ओ. एवं सी.ए.एम.ओ. द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षको द्वारा गर्भावस्था में उपयोगी योगासन एवं प्राणायाम आदि आशा कार्यकर्ताओं को योग की जानकारी भी दी गई।
विगत 29 एवं 30 दिसंबर को आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरी के पूजन व दीप प्रज्वलन से किया गया। पूजन के बाद आशा कार्यकर्ताओं को आयुष योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य आयुष हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर में संचालित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से अवगत कराना, आयुष औषधियों का महत्व की जानकारी, आयुर्वेद का उद्देश्य स्वास्थ्य स्वस्थ रक्षणम, आतुरस्य विकार प्रशनम के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतु चर्या, योग के बारे में जानकारी दी गई आयुष के लिए उपयुक्त रेफरल की जानकारी, औषधीय पौधो की जानकारी और उपयोग, घरेलू मसालों का सामान्य बीमारियों में उपयोग, औषधीय पौधो की खेती, देवारण्य योजना के लिए प्रोत्साहन प्रकृति पोर्टल पर प्रकृति की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर में आयईसी मटेरियल होने वाली जांचों के बारे में जानकारी दी गई। आयुष क्योर एप की जानकारी, समुदाय में एप के डाउनलोड, कंसलटेशन का प्राथमिकता से प्रचार-प्रसार करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। आशा कार्यकर्ताओं को आयुष निर्देशिका पुस्तिका का भी वितरण किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh