• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनाना मेरा सपना- प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देवास जिले की रूबीना बी से किया वर्चुअली संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय वीसी से जुड़े प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीसी से हितग्राहियों से किया संवाद

by Manish Gautam Chiefeditor
December 27, 2023
in top
0
देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनाना मेरा सपना- प्रधानमंत्री श्री मोदी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से कम से कम 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनना मेरा सपना है। गांव की महिला समृद्ध होगी तो देश समृद्ध बनेगा। देश की माताओं और बहनों का आत्मविश्वास ही देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से मध्यप्रदेश में देवास जिले की श्रीमती रूबीना बी से वर्चुअली संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीमती रूबीना बी से उनके जीवन संघर्ष, शासकीय योजना से मिले लाभ और उपलब्धियों के बारे में बात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में कार्यक्रम में वीसी से जुड़े।

प्रधानमंत्री श्री मोदी को श्रीमती रूबीना ने बताया कि वह वर्ष 2017 में आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ी। समूह में सबसे पहले उन्होंने ही 5 हजार का ऋण लिया और फेरी लगाकर कपड़े बेचने कार्य प्रारम्भ किया। कपड़े बेचने से आय बढ़ने लगी। उन्होंने इसके बाद समूह एवं बैंक से ऋण लेकर मारूती वेन खरीदी, जिससे गांव-गांव जाकर कपड़े एवं कटलरी का सामान बेचने लगी। आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ हुई तो उन्होंने बैंक से ऋण लेकर टवेरा गाड़ी खरीदी, जिससे उनके बेटे को भी रोजगार मिला। मारूती एवं टवेरा से फायदा होने पर रूबीना बी ने रेडिमेड कपड़े की दुकान देवास में खोली। रूबीना बी आज वे 20 से 25 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर रही है। उनके पति बकरी पालन कार्य, बेटा टवेरा एवं वेन का संचालन और वे कपड़े की दुकान का संचालन करती है। साथ ही वे आजीविका मिशन में सीआरपी के रूप में भी कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीमती रूबीना के जीवन संघर्ष  और निरंतर आगे बढ़ते रहने की भावना के लिए अभिनंदन किया। उन्होंने श्रीमती रूबीना को उनकी बेटियों को उच्च शिक्षा देने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इससे इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को गांव-गांव के विकास का महोत्सव बनाएं, जिसके पास खुद का घर नही है, उसे घर मिले, जिसे गैस सिलेंडर नहीं मिला, उसे सिलेंडर मिले और जो किसी कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह गया हो उसे आयुष्मान कार्ड मिले। इस तरह भारत शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति और परिवार को मिले। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उत्तराखंड, त्रिपुरा, राजस्थान और तमिलनाडु के हितग्राहियों से भी संवाद किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम जन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, आभा हेल्थ आईडी कार्ड, नमो ड्रोन दीदी योजना, एक जिला-एक उत्पाद और वोकल फॉर लोकल जैसी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और अभियानों का लाभ विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हितग्राहियों को दिलाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि जो हकदार है उसे हक दिलाना एक पुण्य का कार्य है। सभी के प्रयासों से ही विकसित भारत का विराट संकल्प सिद्ध होगा।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वागत उद्बोधन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के परिकल्पना, उद्देश्यों और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति, प्रचार और उपलब्धि पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पटवारी अपने मुख्यालय ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम करें। जहां आवश्यक हो, पुलिस बल का सहयोग लेकर नागरिकों की राजस्व दिक्कतें हल करें।

पटवारी अपने मुख्यालय ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम करें। जहां आवश्यक हो, पुलिस बल का सहयोग लेकर नागरिकों की राजस्व दिक्कतें हल करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d