• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश हरदा

*‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ* *सांसद उइके व जिला पंचायत अध्यक्ष शाह भी हुए यात्रा में शामिल*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 26, 2023
in हरदा
0
*‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ* *सांसद उइके व जिला पंचायत अध्यक्ष शाह भी हुए यात्रा में शामिल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हरदा विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को जिले के ग्राम सोनतलाई, कचबैड़ी, पचौला, चिकलपाट, रामटैकरैयत व कुकड़ापानी पहुँची। गांव में संकल्प यात्रा के पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्राम कुकड़ापानी में सांसद दुर्गादास उइके संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। सांसद उइके ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारम्भ की गई है। इस यात्रा के तहत भारत सरकार से प्राप्त प्रचार वाहन आगामी 26 जनवरी तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों का दौरा करेगा। इस अवसर पर सांसद उइके ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये। ग्राम कुकड़ापानी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को चिकित्सकों द्वारा दवाई दी गई। सांसद उइके ने चिकलपाट में भी हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में जिला पंचायत गजेन्द्र शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान ग्राम सोनतलाई, कचबैड़ी, पचौला, चिकलपाट, रामटैकरैयत व कुकड़ापानी में विकास कार्यों पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन प्रचार वाहन में लगे एल ई डी टीवी के माध्यम से किया गया। इन गांवों में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक ग्रामीणों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाये गये। ग्राम कुकड़ापानी व सोनतलाई में स्वाइल हेल्थ कार्ड किसानों को वितरित किये गये तथा किसानों को मिट्टी परीक्षण कराने के लिये मिट्टी का सैंपल लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया और उन्हें मिट्टी परीक्षण कराने के लाभ के बारे में समझाया गया।
इससे पूर्व सोमवार को ग्राम करनपुरा पहुँचने पर स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा के दौरान ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने वाला वर्ष 2024 का केलेण्डर वितरित किया गया। ग्राम करनपुरा व हनीफाबाद में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया छिड़काव प्रक्रिया का प्रदर्शन किसानों के बीच किया गया। गांव के प्रगतिशील किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने के बाद उन्हें हुए लाभ के संबंध में अपने अनुभव सुनाए और अन्य किसानों से अपील की कि वे भी प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं।

हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर के नवाचार का दिखने लगा असर खनि उत्खननकर्ताओं और शासकीय कर्मियों ने कटनी को कुपोषण मुक्त बनाने बढ़ाया हाथ

कुपोषण के खिलाफ कलेक्टर के नवाचार का दिखने लगा असर खनि उत्खननकर्ताओं और शासकीय कर्मियों ने कटनी को कुपोषण मुक्त बनाने बढ़ाया हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d