रिपोर्टर राजेन्द्र चौरसिया
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर संयुक्त नाकों में अवैध अनाज परिवहन के मामलों की निगरानी हेतु उडनदस्ता दल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही गठित दल द्वारा अवैध भंडारण पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी वजह से विगत दिवस रविवार को उमरिया पान मार्ग पर उमरिया पान से सिहोरा मंडी के लिए अवैध परिवहन हो रही 30 क्विंटल धान वाहन सहित जब्त करनें में दल को बडी सफलता मिली।
इसी तरह एक अन्य प्रकरण में गठित दल द्वारा उपमंडी उमरिया पान के निरीक्षण के दौरान प्रांगण में कल्लू गुप्ता के नाम से 200 बोरी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर प्रकरण तैयार किया जाकर मंडी शुल्क वसूलने की कार्यवाही की गई।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में वाहन क्रमांक एम.पी 20 जी.बी. 9963 द्वारा कृषि उपज धान का अवैध परिवहन करते हुए पकडे पाये जाने तथा उपमंडी उमरिया पान में 200 बोरी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 24 हजार 408 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई है।
जांच दल मे सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, हरिओम कौरव, अमित केशवानी, अजय पड़वार की सहभागिता में कार्यवाही की गई।


