कटनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार खुले में मांस मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाये जाने के आदेश पर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी एवं निगम टीम ने आज नगरीय क्षेत्र में भ्रमण कर खुले में मांस व मछलियों का विक्रय करने पर सख्त कार्यवाही की। आज 25 दिसम्बर को कावसजी वार्ड में नगर निगम कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा 04 दुकानदारों की खुली दुकान को बंद करने की कार्यवाही की गई।


