हसेरन रामलीला मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग कन्नौज द्वारा सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए चार विधाओं एथलेटिक्स कबड्डी वालीबाल एवं कुश्ती में रामलीला मैदान विकासखंड हसेरन में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी श्री रतिराम एवं ब्लाक प्रमुख पति पुष्पेंद्र शाक्य हसेरन द्वारा किया गया ।
खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख द्वारा विजेताओं एवं विजेताओं को प्रमाण पत्र मेडल एवं ट्रॉफी वितरित की गई एवं खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की गई और उन्हें अच्छा करने और आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।
जूनियर वर्ग पुरुष में 100 मीटर दौड़ में अमन प्रथम फैजल द्वितीय तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान रंजना ने प्राप्त किया
सब जूनियर पुरुष 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ऋषि द्वितीय स्थान सतथा महिला वर्ग में प्रथम गोल्डी और द्वितीय अर्चना रही।
सब जूनियर 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान वैष्णवी तथा पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अरुण प्रताप ने प्राप्त किया
जूनियर वर्ग 1500 मीटर दौड़ में संदेश प्रथम तथा 400 मीटर में साहिल प्रथम रहे।
सब जूनियर महिला वर्ग 800 मीटर दौड़ अर्चना प्रथम तथा लंबी कूद में प्रवीण कुमार प्रथम महिला जूनियर वर्ग शिल्पी प्रथम स्थान प्राप्त किया
सब जूनियर महिला वर्ग कबड्डी हसेरन विजेता तथा प्रखर एकेडमी उप विजेता रही।
जूनियर वर्ग वॉलीबॉल टीम जमुनियापुर विजेता नई बस्ती उपविजेता रही
कबड्डी सब जूनियर वर्ग में सत्यदेव आनंद महिला पीठ विजेता पायापूर्व उप विजेता
कुश्ती में राहुल कुमार प्रथम तथा मोहित द्वितीय रहे
गोला फेक सीनियर वर्ग में अजय प्रताप प्रथम अनूप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में जिला व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र राणा हर्षित यादव प्रांशु शाक्य करन शर्मा अनुज सिंह अजीत देव कुमार आदि निर्णायको ने निष्पक्ष तरीके से प्रतियोगिता संपन्न कराई ।
कार्यक्रम क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री सौरव यादव के नेतृत्व में संपन्न कराई जिसमें ब्लॉक कमांडर छोटेलाल सिंह अनुज अखिलेश गोविंद आदि पीआरडी जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा


