कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के हरद्वारा गांव में कटीले तार फेंसिंग में अचानक एक उल्लू पक्षी फंस गया
जिसकी जान किसानों ने मिलकर मशक्कत के बाद बचा ली
अधिकतर जंगल में कभी-कभी पशु पक्षी ऐसी मुसीबत में पड़ जाते हैं कि उनका खुद को निकलना असंभव हो जाता है । ऐसे में कई बार वे किसी का शिकार बन जाते हैं,या तड़फ तड़फ के अपनी जान गंवा बैठते है। लेकिन कभी-कभी इंसानों की मदद के चलते उनकी जान बच जाती है ।

एक ऐसा ही मामला आज सामने आया जहां उल्लू पक्षी फंस कई घंटो एक तक तार में फस गया जो खुद को सुलझने फड़फड़ाता रहा अंततः किसान राजकुमार राय ने उसे फंसा देख आसपास के किसानों की मदद से उसे सुलझा कर आजाद किया ।
हरिशंकर बेन


