कटनी (22 दिसंबर) – जिले के ब्लड बैंक मे रक्त की पर्याप्त उपलब्धता के मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार 23 दिसंबर को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों, मीडियाकर्मियों , पत्रकारों और पंचायत प्रतिनिधियों,पदाधिकारियों, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों , ब्लड डोनर संस्थाओं , और रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत लोगों तथा सामाजिक एवं स्वैच्छिक संगठनों सहित महाविद्यालयों के एन एस एस, स्काउट गाइड के कार्यक्रम अधिकारियों से मौजूद रहकर जनहित के इस मामले में अपना बहुमूल्य सुझाव देने का आग्रह किया गया है। ताकि सभी की सहभागिता से जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा सके।


