MPNEWSCAST
कटनी – घरेलू पारिवारिक समस्या से जूझ रही ग्राम गनियारी निवासी 75 वर्षीय सुशीला बाई तिवारी ने बीते शुक्रवार को कलेक्टर अवि प्रसाद से भेंट कर समस्या के निराकरण कराने का आग्रह किया था।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने इसके बाद वृद्ध सुशीला बाई के घर जाकर मौका मुआयाना करने नायब तहसीलदार अजीत तिवारी को निर्देशित किया था। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को गनियारी पहुंचे नायब तहसीलदार और महिला एवं बाल विकास विभाग की काउंसलिंग टीम एवं दो सुपरवाईजर ने सुशीला बाई के परिवारजनों और बेटों से बात कर उन्हे समझाईश दिया।
सुशीला बाई मकान के भू-तल में रहतीं है, उन्हे 12 हजार रूपये प्रतिमाह की उनके मृत पति की पेंशन प्राप्त हो रही है। उनके दो बेटों में से एक खेती-किसानी का काम करते है और दूसरा बेटा कलेक्टर कोर्ट, तहसील कोर्ट में वकालत करते है। दोनों पुत्र मकान के प्रथम तल में निवासरत हैं।
Jansampark Madhya Pradesh


