रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनीमालवा/नर्मदापुरम। जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल बराखड़ कलां में रविवार 17 दिसंबर 23 को हुनर हाट 2.0का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों ने विज्ञान, इतिहास, इंग्लिश, हिंदी द्वारा आज के युग में किस प्रकार शिक्षा को ग्रहण करना है कि प्रस्तुति की। वहीं छात्रों ने डांस, वाद्य यंत्रों से कराटे और आर्ट कला से सबको प्रभावित किया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के मनोरंजन हेतु बंजी जंपिंग, फोम पूल, डीजे.डांस, फ़ूड स्टाल, स्केरी हाउस, सेल्फी पॉइंट, जंगल सफारी का मजा लिया। साथ ही अपनी सांस्कृतिक धरोहर को हमने किस प्रकार सजोया है, मध्यप्रदेश एवं बिहार की झांकियों द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। स्कूल डॉयरेक्टर प्रवीण पणिकर द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को विविध प्रकार के प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। जहाँ वह अपने हुनर को प्रदर्शित कर व्यावहारिक उपयोग में ला सकें एवं अपने कॉन्फिडेंस को डेवलप कर सकें। वहीं स्कूल प्राचार्या श्रीमती ज्योति पाणिकर द्वारा बात गया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि शिक्षक एवं पालक, बच्चों के साथ मिलकर एक सेतु का निर्माण कर उनके भविष्य को संभारें। वर्तमान शिक्षा पद्धति में जहाँ परसेंटेज का महत्व नहीं रह गया है अपितु बच्चा अपने ज्ञान को अभिव्यक्त कर पाये एवम आने वाली चुनौतीयों का सामना कर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करता है। आज जीवा ज्योति में हुनर हाट में बच्चों के हुनर के साथ ही साथ सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाओं द्वारा जिस प्रकार बच्चों को भीड़ में बोलने हेतु तैयार किया गया था उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा पालकगण एवं सभी उपस्थित नागरिकों द्वारा की गयी। बीआरसी.संतोष शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि जीवाज्योति न केवल सिवनीमालवा में अपितु पूरे नर्मदापुरम में अनूठे कार्यक्रम देता है उन्होंने बताया की जीवा ज्योति हमारी तहसील का सर्वश्रेष्ठ स्कूल है जो शिक्षा, संस्कार,अनुशासन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास, नृत्य वादन,आर्ट कला, कराटे द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास करता है।


