• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्राइवेट सेक्टर की सहभागिता बढाने हेतु सेंसटाईजेशन वर्कशॉप (सीएमई) संपन्न बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने निजी और शासकीय चिकित्सक मिलकर करें काम

by Manish Gautam Chiefeditor
December 17, 2023
in कटनी
0
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में प्राइवेट सेक्टर की सहभागिता बढाने हेतु सेंसटाईजेशन वर्कशॉप (सीएमई) संपन्न  बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने निजी और शासकीय चिकित्सक मिलकर करें काम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (17 दिसंबर) – पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कटनी जिले में प्राइवेट कैमिस्टों, आयुष, यूनानी, हौम्योपैथी, एलोपैथी चिकित्सकों की संसटाईजेशन वर्कशॉप (सीएमई) का आयोजन कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (क्षय) द्वारा शनिवार को किया गया।

            आयोजित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला क्षय अधिकारी डॉ. शैलेंद्र दीवान द्वारा बताया गया कि राज्य क्षय मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में कटनी जिले में प्राइवेट सेक्टर की सहभागिता बढ़ाने के उददेश्य से तीन चरणों में सेंसटाईजेशन वर्कशॉप का आयोजन राज्य क्षय मुख्यालय, भोपाल से डॉ. जीतेश कौरव, जबलपुर डिवीजन के डब्ल्यूएचओ के सलाहकार डॉ. योगेश शर्मा की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में सर्वप्रथम कटनी नगर में कार्यरत प्राइवेट कैमिस्टों की सेंसटाईजेशन वर्कशॉप का आयोजन अपरान्ह 12 बजे से एवं मध्यान्ह 03 बजे से जिले के आयुष,  यूनानी, हौम्योपैथी चिकित्सकों की सेंसटाईजेशन वर्कशॉप का आयोजन सीएमएचओ सभाकक्ष, कटनी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अठ्या की अध्यक्षता में किया गया। जिनमें नगर के कैमिस्टों एवं आयुष, यूनानी, हौम्योपैथी विधा में कार्यरत चिकित्सकों की उपस्थिति प्रमुखता से रही।

             इसी क्रम में नगर में सेवायें दे रहे एलोपैथी चिकित्सकों (शासकीय एवं प्राइवेट) की सेंसटाईजेशन वर्कशॉप (सीएमई) का आयोजन रात्रि 08 बजे से होटल उर्वशी में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आईएमए की जिला कार्यकारिणी के सभी एलौपैथी चिकित्सकों की उपस्थिति रहीं। सीएमई को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर एवं उपलब्धता को उन्नत किये जाने की दिशा में प्रयासों को बढाने की जरूरत बताते हुए प्राइवेट चिकित्सकों द्वारा शासकीय चिकित्सा तंत्र को सहयोग प्रदान करने तथा आवश्यक जानकारियां साझा करने का आव्हान किया।

            सीएमएचओ डॉ. राजेश अठ्या ने इस अवसर पर प्राइवेट चिकित्सकों को क्षय कार्यक्रम में मौजूदा स्थितियों पर चर्चा करते हुए होने वाले नवाचारों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य क्षय मुख्यालय, भोपाल से पधारे डॉ. जीतेश कौरव एवं डब्ल्यूएचओ सलाहकार डॉ. योगेश शर्मा ने उपस्थितों को टीबी कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत तकनीकी जानकारी स्लाईड प्रिजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम समन्वयक (एनटीईपी) श्री आशीष केशरवानी ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आईएमए की जिला कार्यकारिणी सदस्यों सहित नगर के समस्त वरिष्ठ शासकीय एवं प्राइवेट चिकित्सक, जिला क्षय केंद्र कटनी के कर्मचारीगण, जिले में कार्यरत पीपीएसए एजेंसी दीपक फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बच्चों के लिए वर्तमान युग की शिक्षा पद्धति पर चुनौतियां सहित बेहतर भविष्य पर अनुकरणीय आयोजन,जीवा ज्योति स्कूल के बच्चों ने दिखाया हुनर

बच्चों के लिए वर्तमान युग की शिक्षा पद्धति पर चुनौतियां सहित बेहतर भविष्य पर अनुकरणीय आयोजन,जीवा ज्योति स्कूल के बच्चों ने दिखाया हुनर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.