• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

गरीब कल्याण की योजनाओं से जीवन स्तर में आया बदलाव: सांसद श्री शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

by Manish Gautam Chiefeditor
December 17, 2023
in पन्ना
0
गरीब कल्याण की योजनाओं से जीवन स्तर में आया बदलाव: सांसद श्री शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्तियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। केन्द्र व राज्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ मिलने से गरीब व वंचित परिवार के लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। अब शेष वंचित परिवार और हितग्राहियों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके, इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। यह बात सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सांसद श्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर के माध्यम से नागरिकों के आवेदन प्राप्त कर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक दिवस दो-दो ग्राम पंचायतों में यात्रा पहुंचेगी। आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का लघु फिल्म के जरिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहने के कारण पांच राज्यों में 16 दिसम्बर से शुरू की गई यह यात्रा 26 जनवरी तक संचालित की जाएगी। इस यात्रा में लोग उत्साह के साथ शामिल हों और यात्रा के स्वागत के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से सेल्फी व फोटो अपलोड करने तथा क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों में भी सहभागिता करें। सांसद ने अधिकारी-कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों से भी गांव-गांव और घर-घर तक यात्रा के बारे में लोगों को जागरूक और सूचित करने तथा अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को आवश्यक प्रयास कर लाभांवित करने का आग्रह किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित भारत सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील भी की।
विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजना का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने शिविर के अलावा प्रत्येक परिवार तक सर्वे के माध्यम से योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने वंचित लोगों तक सेवाभाव के साथ जनहितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया। गुनौर विधायक राजेश वर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ग तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए आमजनों तक यात्रा व अभियान के बारे में मुनादी तथा अन्य माध्यमों से सूचना दी जाए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए भी कहा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं यात्रा के नोडल अधिकारी संघ प्रिय ने कार्यक्रम में जिले की सभी 386 ग्राम पंचायतों तक यात्रा के आगमन संबंधी तैयारियों और नागरिकों को मिलने वाले लाभ तथा अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा के लिए सात आईईसी वैन प्राप्त हुई हैं। नगरीय निकायों में 31 दिसम्बर से 4 जनवरी तक पृथक से प्रचार वैन भेजी जाएगी। अभियान में मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन को देखा और सुना।
शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक पवई प्रह्लाद लोधी, राजनगर अरविन्द पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव एन.बी.एस. राजपूत, कलेक्टर हरजिंदर सिंह सहित रामबिहारी चौरसिया, सतानंद गौतम, रामऔतार पाठक, बृजेन्द्र गर्ग तथा बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के हितग्राही व आम नागरिक एवं पत्रकारगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार द्वारा किया गया।
#JansamparkMP
#विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Rajesh Kumar Verma
VD Sharma
Brijendra Pratap Singh
Sangh Priy
Prahlad Singh Lodhi MLA Pawai-58
Nbs Rajput

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कटनी पुलिस की कार्रवाई : मनमानी पर लगाई लगाम, जिले में धार्मिक स्थलों से हटाए ध्वनि विस्तारक यंत्र*

*कटनी पुलिस की कार्रवाई : मनमानी पर लगाई लगाम, जिले में धार्मिक स्थलों से हटाए ध्वनि विस्तारक यंत्र*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d