• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

आज 11 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

by Manish Gautam Chiefeditor
December 17, 2023
in पन्ना
0
आज 11 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे
विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार, 17 दिसम्बर को निर्धारित रूटचार्ट अनुसार सभी पांच जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 11 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी। पन्ना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रक्सेहा, बिलखुरा और अहिरगुवां में यात्रा का आगमन होगा। इसी तरह अजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आरामगंज और प्रतापपुर में, गुनौर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत विक्रमपुर और द्वारी में, पवई विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खम्हरिया और इमलिया में तथा शाहनगर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चन्द्रावल और सिमरीकला में यात्रा पहुंचेगी।
आईईसी मोबाइल वैन के जरिए मिलेगा लाभ
केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए लगाए जाएंगे कैंप
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्ज्वला योजना, आधार कार्ड अपडेशन आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी व्यवस्था होगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रचार वैन को स्थानीय टाउन हॉल से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रविवार से सभी वैन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार भ्रमण करेंगी। खाद्य विभाग द्वारा आज कार्यक्रम शुभारंभ स्थल पर स्टॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों का ई-केवायसी किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया की टीम द्वारा गैस कनेक्शन के आवेदन प्राप्त किए गए। यात्रा के शिविरों में हितलाभ का वितरण किया जाएगा।
#JansamparkMP
#विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Sangh Priy

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गरीब कल्याण की योजनाओं से जीवन स्तर में आया बदलाव: सांसद श्री शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

गरीब कल्याण की योजनाओं से जीवन स्तर में आया बदलाव: सांसद श्री शर्मा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.