इलाके में रहने वाले परिवार के घर रात में जाकर जान से मारने की धमकियाँ। वीडियो में देखा जा सकता है हथियार लहरा रहे हैं आरोपियों की धमकियों के डर से पीड़ित परिवार ने स्थानीय बेलबाग थाने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बताया जाता है की पिछले दिनों सिविक सेंटर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में 27 नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर 4 युवको ने एक मोहम्मद मुजाहिद युवक की हत्या कर दी थी। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था कुछ घंटो के बाद ओमती पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। इन्ही आरोपियों की जमानत वाली अर्जी कोर्ट में लगी है बुधवार को जब इन आरोपियों की जमानत की बहश हो रही थी तब पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जमानत याचिका ख़ारिज करने का निवेदन कोर्ट से किया था। आरोपी इसी बात से नाराज थे। आरोपियों ने अपने लोगो को पीड़ित पक्ष के घर कोर्ट से केस वापस लेने की बात की और केस वापस ने लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
सब इंस्पेक्टर विपिन तिवारी ने बताया कि एक्सेस गाड़ी में दो लोग दिखाई दिए हैं मामला विभिन्न धाराओं में पंजीवट करके आरोपियों की तलाश की जा रही है
एमपी न्यूज़ कास्ट से विशेष संवाददाता प्रिया दुबे की खास रिपोर्ट


