• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की जल जीवन मिशन के कार्यो की वर्चुअली समीक्षा* *शत -प्रतिशत कार्य पूरा होने पर ही लें हस्तांतरण* *योजना की पूर्णता की स्थिति का आंकलन करने स्थल निरीक्षण भी करें*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 11, 2023
in कटनी
0
*कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की जल जीवन मिशन के कार्यो की वर्चुअली समीक्षा*  *शत -प्रतिशत कार्य पूरा होने पर ही लें हस्तांतरण*  *योजना की पूर्णता की स्थिति का आंकलन करने स्थल निरीक्षण भी करें*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

योजनाओं के हस्तांतरण का अभिलेख करें संधारित*

कटनी (11 दिसंबर) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पंचायतों में अप्रारंभ कार्यो की बडी संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्ण योजनाओं के हस्तांतरण के पूर्व संबंधित जनपद पंचायतों के सी.ई.ओ, सहायक यंत्री और संबंधित पंचायतों के सचिव संयुक्त रूप से मौके पर स्थल निरीक्षण कर सभी कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने पर ही हस्तांतरण स्वीकार करें। कलेक्टर श्री प्रसाद ने यह निर्देश आज सोमवार की देर शाम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के कार्यो की वर्चुअली समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई के.एस.डामोर, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और पी.एच.ई के सहायक यंत्री वर्चुअली जुडे रहे।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जल जीवन मिशन के कार्यो की प्रगति एवं पंचायतों को हस्तांतरित योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। उन्होने कहा कि किसी भी स्थिति में तब तक योजना का हस्तांतरण स्वीकार न किया जाये जब तक योजना व्यवस्थित स्वरूप में पूर्ण करके एजेंसी द्वारा न सौपी जाये। कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ताकीद किया कि वे प्रत्येक ग्राम पंचायत मे जल जीवन मिशन के योजना के हस्तांतरण से संबंधित पृथक अभिलेख और पंजी संधारित करना सुनिश्चित करें। वे स्वयं अपने भ्रमण के दौरान इन अभिलेखों का अवलोकन करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी बैठकों में मध्यप्रदेश जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिकल खण्ड के अधिकारियों को भी इससे जोडा जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों मंे प्रस्तावित कार्य के अनुरूप निर्धारित समयावधि में उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बताया गया कि अब तक 1222 शालाओं मे और 669 आंगनबाडी केन्द्रों में पेयजल से संबंधित व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चकीं है।

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बताया कि जिले के लिए 695 अनुमोदित जल जीवन मिशन योजना में से अब तक 191 का कार्य पूरा किया जा चुका है। 102 योजनाओं का हस्तांतरण संबंधित ग्राम पंचायतों को भी किये जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले के लिए अनुमोदित योजना की कुल लागत 453.47 करोड़ रूपये है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग निर्माण  को लेकर  महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निगम आयुक्त एवं अधिकारियो के साथ की बैठक  महापौर ने भूमि स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिसम्बर को बैठक के दिये निर्देश

जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग निर्माण को लेकर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निगम आयुक्त एवं अधिकारियो के साथ की बैठक महापौर ने भूमि स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिसम्बर को बैठक के दिये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.