इंदरगढ़ के मढपुरा स्थित काली देवी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं रासलीला और रामलीला आज समापन के दिन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए इस दौरान भागवत कमेटी के सदस्यों ने माता रानी की प्रतिमा पुलिस अधीक्षक को भेंट कर उन्हें सम्मानित किया वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था कमी नहीं आएगी और माता रानी के आशीर्वाद से जब भी मेरा मन चाहेगा मैं माता रानी के दर्शन करने आता रहूंगा इस दौरान कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे और काली देवी परिसर में माता रानी का प्रसाद वितरण किया गया जहां हजारों भक्तों ने पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया


